हरिद्वार, मार्च 22 -- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सामना भाजपा से है। इसीलिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने निकाय चुनाव में जीते पार्टी पार्षदों से कहा कि नगर निगम को नई दिशा देने के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने पार्टी की पूर्व मेयर, मेयर प्रत्याशी और पार्षद पद पर विजयी तथा हारे पार्टी के लोगों के सम्मान समारोह में यह बात कही। उन्होंने हारे हुए लोगों से कहा कि उन्हें अगली बार बाजी पलटने के लिए तैयार रहना होगा लेकिन इसके लिए सक्रियता बढ़ाने के साथ लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास करना होगा। विशिष्ट अतिथि ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा पिछले नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.