गढ़वा, फरवरी 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार प्रखंड सभागार में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक सत्येंद्र प्रजापति द्वारा पंचायत से जुड़ी कार्य प्रणाली, दायित्वों एवं जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत के अंदर कार्य कर रहे सभी कर्मियों को पंचायत से संबंधित प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही जनहित में संचालित किए जाने वाले दैनिक कार्यों पर विशेष चर्चा की गई ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और पंचायतवासी लाभान्वित हों। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.