रुद्रपुर, दिसम्बर 7 -- गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर थाना क्षेत्र के सकेनिया चौकी में तैनात एसआई सुरेश सिंह ढेक का बीमारी से उपचार के दौरान मौत हो गई। वर्ष 2012 बैच के 34 वर्षीय एसआई पद में तैनात सुरेश सिंह मूल रूप से लोहाघाट चम्पावत के रहने वाले थे। 2023 से सकेनिया चौकी मैं तैनात थे। एक साल पहले सुरेश सिंह के पिता की मृत्यु हो चुकी थी। गदरपुर सकेनिया के पास वह अपने पत्नी और दो बच्चे के साथ किराये में रहते थे। बताया कि एक दिसंबर को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद 2 दिसंबर को निमोनिया की शिकायत पर उन्हें लोहाघाट में उपचार के लिए ले गए। बाद में रविवार सुबह चिकित्सकों के द्वारा उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.