आगरा, जनवरी 17 -- सहावर थाना क्षेत्र के नगला भीमसेन से बिना बताए घर से गए किशोर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के महज 24 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया है और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। सहावर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि गत 15 जनवरी को सहावर थाना पर बलवीर पुत्र इतवारीलाल निवासी नगला भीमसेन ने तहरीर देकर बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा गोली सुबह कहीं चला गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शुक्रवार को किशोर को महज 24 घण्टे में ही गांव कोडरा के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। किशोर को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस कार्य की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...