एटा, अक्टूबर 3 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कस्बा में संघ स्थापना दिवस एवं विजयादशमी उत्सव बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार को कस्बा के सभी स्वयंसेवक बंधु जैन मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। इस उत्सव का शुभारंभ विभाग के कुटुंब प्रबोधन प्रमुख ज्ञानसिंह और नगर/खंड विस्तारक अंकित, नगर कार्यवाह सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शस्त्र पूजन कर सभी स्वयंसेवकों ने संघ का स्थापना दिवस मनाया। विभाग के अधिकारियों ने संघ के सौ वर्षों की यात्रा का वर्णन करते हुए संघ द्वारा समाज में पंच परिवर्तन (कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, नैतिक कर्तव्य व स्व का बोध) के माध्यम से समाज को एक कर राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के मार्ग के बारे मे बताया गया। कार्यक्रम में सौरभ प्रजापति, ब्रह्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.