एटा, जून 26 -- नगर में बंदरों का उत्पात नहीं रुक रहा है। आए दिन बंदर हमला कर काटकर हमला कर कर रहे है। मोहल्ला काजी के सभासद वकील अंसारी का 12 वर्षीय की पुत्री निमरा छत पर गई हुई थी। इसी समय अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। लड़की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने पर परिवार के लेागों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। सभासद वकील अंसारी ने बताया कि डॉक्टरों की ओर से निमरा के दोनों पैरो में फ्रेक्चर बताया गया है। इससे पुत्री को रेफर किया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी सकीट में कई लोग बंदरों के हमले से घायल हो चुके है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...