एटा, मई 9 -- शुक्रवार को सकीट पुलिस ने कस्बा के आसपुर-सकीट मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नियमों का पालन न करने वाले आठ वाहनों के चालन काटे। थाना सकीट पुलिस सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने हैड कांस्टेबल अजय यादव, उपदेश कुमार, सौरभ कुमार, खड़क सिंह, निखिल भाटी आदि पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों आरसी, बीमा व ड्राइविंग लाईसेंस देखे गए तथा दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठकर चलने पर चालान काटे गए। इस दौरान थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने बताया कि पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की भी तलासी कर रही है। लापरवाही से वाहन चलाने पर चालकों को हिदायत दी गई है। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस व दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी मिलने पर चालान काटे गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.