भदोही, फरवरी 21 -- भदोही, संवाददाता।शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, गैंसड़ी, बलरामपुर प्रो. कमाल अहमद सिद्दीकी ने शिविर के समापन की घोषणा की। प्राचार्य प्रो. माया ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने शिविर में दिए गए प्रशिक्षण के कारण आए हुए सकारात्मक बदलावों को रेखांकित किया। सदैव सकारात्मक सोच के साथ अनुशासित रहकर लक्ष्य बनाकर और उसको प्राप्त करने के लिए दिन-रात एक करने के लिए प्रेरित किया। रोवर्स और रेंजर्स को स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग अभ्यास के साथ-साथ तिरंगा भोजन-हरी सब्जियां, सफेद मूली, आटा, और केसरिया खाद्य सामग्री जैसे गाजर चुकंदर आदि ...