सासाराम, फरवरी 21 -- संझौली, एक संवाददाता। बिहार विधान सभा के द्वितीय सत्र में शनिवार को तारांकित प्रश्न के तहत विधायक अरुण सिंह ने काराकाट प्रखंड स्थित सकला बाजार में सीएसआर मद से बने सार्वजनिक शौचालय की स्थिति पर सवाल उठाया। ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने उत्तर में बताया कि पावरग्रिड के सौजन्य से शौचालय का निर्माण कराया गया है। हालांकि निर्माण और उद्घाटन के बाद भी शौचालय आम लोगों के लिए नियमित रूप से संचालित नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...