चंदौली, फरवरी 19 -- सकलडीहा (चंदौली)। सकलडीहा बार एसोसिएशन चुनाव के लिए गुरुवार को सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू है। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चुनाव होना है। नामांकन के बाद नाम वापसी होगी। इसके बाद 22 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता यशवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय चुनाव कमेटी बनाई गई है। जो निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराएगी। इस बार चुनाव में करीब साढ़े तीन सौ अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि शांतिपूर्ण तरीके से इसे संपन्न कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...