चंदौली, मई 8 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद कस्बा में सड़क और पुलिया निर्माण के कारण बीते एक सप्ताह से भीषण जाम लग रहा है। बुधवार को दूसरे दिन भी कस्बे में इसके चलते भीषण जाम लग गया। इसके कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। स्कूली वाहन सहित एम्बुलेस फंसे रहे। जाम ऐसा था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था। आए दिन जाम लगने से लोगों और व्यापारियो में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वही जाम छुड़ाने पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ यही है। सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। सकलडीहा में फोर लेन सड़क निर्माण कार्य बीते दो साल से चल रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से धीमी गति से कार्य होने के कारण कस्बा के व्यापारी परेशान है। कभी पुलिया निर्माण के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रही है। तो कभी सड़क की खोदाई के कारण आवागमन प्रभावित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.