चंदौली, अक्टूबर 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे में सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। हालांकि इस समय पर्व पर मजदूर घरों को चले गए हैं जिससे कार्य ठप पड़ा हुआ है। सड़क खराब होने से कस्बे में आवगमन को वन वे किया गया है। जिससे चंदौली-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर कस्बे में जाम की स्थिति बन जा रही है। शुक्रवार को भी जाम लगने से कोवताली पुलिस के पसीने छूट जा रहे है। वहीं राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को जाम से करीब आधा किलो मीटर लम्बा जाम लगने से पुलिस हलकान रही। कई दुकानदारों को जाम लगने पर वाहनों का चालान करने और कार्रवाई करने की चेतावनी दिया। सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। मुख्य मार्ग पर एक तरफ सीसी मार्ग ढ़ालकर छोड़ दिया गया है। आधा अधूरा सड़क निर्माण होने के कारण सकलडीहा अलीनगर तिराहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.