चंदौली, जनवरी 7 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा कस्बे में फोरलेन सड़क निर्माण चल रहा है। इसके लिए कारण कार्यदायी संस्था ने वनवे कर दिया है। एक लेन पर काम चल रहा है। इसके चलते सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर जाम की स्थिति हो गई। घंटो राहगीर और वाहन फंसे रहे। दुकानदारों, व्यापारियों ने इससे निजात दिलाने और कस्बे में सड़क निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है। सकलडीहा अलीनगर तिराहा और सघन तिराहा पर हाइवे सड़क निर्माण के दौरान गोलंबर नहीं बनाये जाने के कारण तिराहों पर वाहनों को मोड़ने के दौरान जाम की स्थिति हो जा रही है। वही दूसरी ओर फोर लेन सड़क निर्माण के कारण मार्ग वन वे हो गया है। इससे चंदौली और चहनिया, धानापुर, कमालपुर और अलीनगर से होकर सकलडीहा तिराहे पर वाहनों के पहुंचने पर काफी समस्या हो रही है। जाम ऐसा लग जा रहा है कि पुलिसकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.