मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- बंदरा। हत्था व चकमेहसी थाने के सीमा पर सकरी से शनिवार की देर शाम पुलिस ने 10 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की है। वहीं, मुन्नी बैंगरी के वार्ड 13 निवासी झरीलाल सहनी को गिरफ्तार किया गया है। हत्था थाना प्रभारी थानाध्यक्ष संकेत कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर दारोगा चित्तरंजन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...