मधुबनी, अक्टूबर 5 -- पंडौल,एक संवाददाता। स्वास्थ्य सेवा को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंडौल प्रखंड के सकरी पश्चिमी पंचायत अंतर्गत सिबोतर टोला में क्षेत्र का 33 वां उप स्वास्थ्य केंद्र शनिवार को विधिवत रूप से आरंभ हुआ। इस उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शकील अहमद और पंचायत की मुखिया कबिरुद्दीन ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोगों के चेहरे पर उत्साह और संतोष देखने को मिला। मौके पर डॉ. शकील अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि सिबोतर टोला जैसे ग्रामीण और पिछड़े इलाके में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीणों को समय पर प्राथमि...