मधुबनी, जनवरी 7 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना परिसर में बुधवार को आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में एसपी योगेन्द्र कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें और सुझाव एसपी के समक्ष रखे। कार्यक्रम में सदर डीएसपी अमित कुमार और सकरी थानाध्यक्ष रमण कुमार भी मौजूद रहे। जन-संवाद में रहमती खातून, गिन्नी खातून, राम बहादुर पंडित, रामा चौपाल सहित दर्जनों लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। समाजसेवी रंजीत मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान की रक्षा करने और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की अपील की। वहीं सरपंच ताहिर हुसैन ने सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और जुए की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। मुखिया धर्मेंद्र पासवान ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने की आवश्यकता बताई।...