दरभंगा, दिसम्बर 6 -- मनिगाछी। सकरी जंक्शन पर तैनात आरपीएफ ने शुक्रवार को लगभग 31 किलो गांजा के साथ तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया। ये सभी महिलाएं झोले में गांजा का पैकेट लेकर शहीद एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने प्लेटफॉर्म पर पहुंची थीं। इसी बीच सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म पर गश्त लगाते आरपीएफ आरक्षी की नजर इन महिलाओं पर पड़ गई। पूछताछ में संदिग्ध लगने पर उन्होंने वरीय अधिकारी को सूचना दी। सूचना पाकर एएससी राकेश कुमार सिंह, आरपीएफ निरीक्षक पुखराज मीणा सहित जीआरपी के एसआई एवं आरक्षी ने पहुंचकर जांच की तो उनके झोले से गांजा के पैकेट बरामद हुए। महिला तस्कर बिशनपुर मुस्तफापुर निवासी जसिया देवी, वार्ड 13 मुरिया निवासी शिवकुमारी देवी व सिमरी कमरौली निवासी फूल कुमारी देवी ने भी गाजा तस्करी की बात स्वीकार की तथा इसे सहारनपुर ले जाने की बात कही। आरपीएफ निर...