मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा विधायक आदित्य कुमार ने सदन में जनहित की समस्या को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने ने सरकार से सदन में आईजीएमस पटना में मरीजों की संख्या को देखते हुए बेडों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही आईजीएमस में विधायक कोटा का निर्धारण करने का भी प्रस्ताव रखा। विधायक ने बताया कि उक्त अस्पताल में मरीजों के लिए बेड कम है। क्षेत्र के लोग अस्पताल में भर्ती होने और बेड दिलाने की मांग कर पहुंचते रहते हैं। सरकार की ओर से बताया गया कि जब 1200 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, तब इमरजेंसी, आईसीयू, वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाएगी। उसके बाद समस्या काफी कम हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.