मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सकरा के गन्नीपुर बेझा गांव में बीते साल 14 जून को मारपीट में कुल्हाड़ी से हमला कर साइद अख्तर की हत्या कर दिए जाने के मामले में फरार आरोपित मो. शमशुज्जमां को ग्रामीणों ने मिठनपुरा में रेलवे गुमटी के समीप पकड़ लिया। मृतक सइद अख्तर के पुत्र ने उसे पकड़ा। इसके बाद शमशुज्जमां उसके गिरफ्त से छूटने के लिए उठापटक करने लगा। इस बीच कई अन्य लोग पहुंच गए और डायल 112 को कॉल कर पुलिस को बुला लिया। आरोपित को मिठनपुरा थाना ले जाया गया। मिठनपुरा थानेदार संतोष कुमार पंकज ने बताया कि मामले की सूचना सकरा थाने को देकर बुलाया गया। शमशुज्जमां को सकरा पुलिस को सौंप दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई सकरा पुलिस करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.