मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में एसडीपीओ सकरा टू मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी कर सकरा पुलिस ने मिनी शराब निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया। इसको दो सगे भाई अपने निर्माणाधीन घर के पीछे एक झोपड़ी में चला रहे थे। छापेमारी के दौरान दोनों भाई भागने में सफल रहे। पुलिस ने झोपड़ी से एक बोरा शराब के विभिन्न बॉन्ड के रैपर व बारकोड लिखा स्टिकर, एक बोरा ढक्कन, खाली बोतल, केमिकल, भारी मात्रा में निर्मित शराब व अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस ने झोपड़ी से कई मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की है। एसडीपीओ सकरा टू ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान सिमरा गांव में निर्माणाधीन घर के पीछे एक झोपड़ी में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री पकड़ी गई। इसे दो सगे भाई चला रहे थे। झोपड़ी से रैपर, स्टि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.