मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में नीलगाय के आतंक से किसान परेशान हैं। नीलगाय का झुंड गेहूं, मक्का, आलू के साथ सब्जी की फसलों को बर्बाद कर रहा है। किसान प्रभात मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष मो. जिशान, मुखिया संजय साह, पंसस आशुतोष ठाकुर ने बताया कि बढ़ती लागत, घटती पैदावार, महंगे खाद-बीज और सिंचाई पर खर्च करने के बाद भी फसल सुरक्षित नहीं है। सकरा प्रखंड के हसनपुर बंगाही, बेरूआडीह, मथुरापुर गोवर्धनपुर, पैगंबरपुर, गनियारी, झिटकाही, बघनगरी, भरबारी, गोपालपुर मुरौल प्रखंड के विद्याझाप, तितरा, बिशनपुर, महमदपुर आदि गांवों के चौर में नीलगाय का झुंड मंडराता रहता है। किसानों ने प्रशासन से ठोस पहल की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...