मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- सकरा। सकरा वाजिद पंचायत कार्यालय परिसर में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि बीजेपी अल्पसंख्यकों को पिछड़ा नहीं देखना चाहती है। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार में अल्पसंख्यक शिक्षा के प्रति सजग हुए। इस मौके पर मो. इमरान आलम, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. मोनालिसा, दिवाकर शर्मा, पंकज सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. सैयद अफरीदी, सुरेश चौधरी, कुंदन कुमार गुप्ता, भाजपा नेता किशन चौधरी, जदयू नेता अशोक चौधरी, मो. नौशाद, मो. शमीम, मुरौल मंडल अध्यक्ष अशोक भगत, सतीश पासवान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.