मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- सकरा। प्रखंड में जदयू अध्यक्ष पद के लिए रविवार को विश्राम भवन प्रांगण में बैठक के दौरान हंगामा हो गया। इसके बाद पर्यवेक्षक सुरेश भगत ने चुनाव को स्थगित कर दिया। इससे पहले अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष साधुशरण कुशवाहा और पूर्व अध्यक्ष शंभू शरण मिश्र ने नामांकन दाखिल किया। मतदान की प्रक्रिया शुरू होने से पहले रसीद, आधार और वोटर कार्ड की पहचान की अनिवार्यता को लेकर हंगामा होने लगा। इस मौके पर चुनाव प्रभारी अनिल कुमार, अनिल राम, हरिओम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.