मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- सकरा। सबहा में शनिवार को जदयू का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जदयू की सदस्यता ली। सकरा विधानसभा प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। अब पंचायतों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सकरा के प्रखंड अध्यक्ष साधुशरण कुशवाहा, मुरौल के प्रखंड अध्यक्ष रघुवीर पटेल, शशिभूषण पासवान, सुरेश भगत, शंभूशरण मिश्र, नीलांबर झा, दीपक सिंह, रोशन सिंह, संजय पासवान, मो. जसीम अहमद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...