मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भठंडी गांव स्थित हाइवे पर सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर बाइक सवार दो रिकवरी कर्मी से 35 हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए भाग गए। कर्मी रवि कुमार और मंटू कुमार हाजीपुर के एक एनजीओ में काम करता है। समूह का पैसा वसूली कर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले को लेकर दोनों कर्मियों ने थाना में आवेदन दिया है। रवि और मंटू ने पुलिस को बताया कि भठंडी गांव से पैसे का कलेक्शन कर लौट रहा था। हाइवे पर चढ़ते ही दो बाइक र सवार चार की संख्या में बदमाशों ने घेर लिया। दो युवक पिस्टल दिखाकर पैसा वाला बैग छीनने लगा। विरोध करने पर जान मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद रुपया वाला बैग लूटकर सभी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.