मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा प्रखंड परिसर में स्थित कई पुराने भवनों को एक कथित संवेदक ने तोड़ दिया। वहीं दसकों पुराने कई और भवनों को तोड़ने की तैयारी की जा रही थी। प्रमुख ने भवन तोड़ने पर रोक लगा दी है। इसके बाद कथित संवेदक काम बंद कर लौट गया है। प्रमुख मो. नूर आलम ने बताया कि एक साजिश के तहत भवन निर्माण विभाग ने प्रखंड परिसर स्थित भवन को तोड़ दिया है। तोड़े गए भवन की ईंटें व लोहे व लड़कियों को बेच दिया है। जबकि तोड़े गए भवन से संबंधित प्रखंड प्रशासन से किसी तरह के अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जब वह आवश्यक काम से बाहर थे, तभी भवन को तोड़ा गया है। लौटकर सकरा आया तो भवन तोड़ने की जानकारी मिली। तब भवन तोड़ने पर सख्ती से रोक लगाई। कथित संवेदक ने बताया कि उसने विभाग से भवन तोड़ने क...