मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सकरा के केशोपुर गांव की प्रगतिशील कृषक रीना भारती का चयन अमित उद्यान रत्न पुरस्कार के लिए किया गया है। यह जानकारी उन्हें शुक्रवार को ईमेल के जरिए दी गई है। उन्होंने बताया कि बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में 28 से 30 मई तक आयोजित समारोह में उन्हें पुरस्कार दिया जायेगा। इस उपलब्धि को लेकर सकरा के उद्यान रत्न सोनू निगम कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र तुर्की के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. रोहित कुमार मौर्य, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पश्चिमी डॉ. विकास कुमार, उपनिदेशक आत्मा विनोद कुमार, बीटीएम राजेश कुमार आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.