मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सबहा हनुमान मंदिर के पास बीते रविवार की शाम सड़क हादसे में गंभीर विकास मित्र मदन मांझी उर्फ रमेश मांझी (35) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वह कुढ़नी प्रखंड की हरिशंकर मनियारी पंचायत के सिलौट बैजनाथ का रहनेवाला था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वे सकरा से घर लौटने के दौरान बाइक खड़ी कर सड़क पार कर सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पुलिस ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे ब्रह्मपुरा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार को भी सकरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.