मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- सकरा। मुजफ्फरपुर शहर स्थित आंबेडकर नगर से सकरा और नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर चंदन कुमार भगत को गिरफ्तार किया है। उसपर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील फोटो एवं वीडियो बनाने का आरोप है। मामला 2023 के सितंबर महीने का है। इसको लेकर युवती के पिता ने सकरा थाना में केस दर्ज कराया था, जिसमें युवक पर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो खींचने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को बताया था कि घटना के दिन पति-पत्नी रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान पड़ोसी और उनके रिश्तेदारों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अश्लील वीडियो बना लिया। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि युवक दो साल से फरार था। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.