मुजफ्फरपुर, नवम्बर 15 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक आदित्य कुमार के आवास पर शनिवार को समर्थकों की भीड़ लगी रही। विधायक सुबह उठते ही माता-पिता से आशीर्वाद लिया। उसके बाद समर्थकों से मुलाकात की। सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलने के बाद चामुंडा स्थान निकल गए। वहां पर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। आवास पर लौटने के बाद पटना के लिए प्रस्थान कर गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...