मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- सकरा/मुरौल। सकरा विधानसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर केक काटा गया। सकरा नगर स्थित विश्वकर्मा चौक सरमस्तपुर में मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, मिश्रौलिया चौक बाबा विश्वकर्मा मंदिर में पूजा करने के बाद भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान, पश्चिमी मंडल में मंडल अध्यक्ष विधानचंद कुमार, बरियारपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और मुरौल मंडल में मंडल अध्यक्ष अशोक भगत की अध्यक्षता में केक काटा गया। वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन राम ने गनियारी में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर कपालेश्वर प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, सुनील गिरि, सोनू निगम, चंदन बाबू शर्मा, अशोक प्रियदर्शी आदि उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...