कीव, मार्च 24 -- यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को लेकर सोमवार को अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारी बातचीत के लिए सऊदी अरब में जुटेंगे। इस बातचीत के दौरान सीजफायर समझौते के तहत कई अहम मुद्दों पर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच रूस का यूक्रेन पर कहर जारी है। बीते 24 घंटों में रूस ने यूक्रेनी इलाकों पर भीषण हमले किए हैं। इन हमलों में राजधानी कीव सहित कई शहरों को निशाना बनाया गया है। स्थानीय यूक्रेनी अधिकारियों और आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक रविवार रात यूक्रेन में हुए ड्रोन हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया है कि रूस ने रात भर ड्रोन हमले जारी रखे और इस दौरान करीब 147 ड्रोन लॉन्च किए गए। वायु सेना ने बताया कि इस दौरान उन्होंने 97 ड्रोन को निशाने तक पहुंचने से पहले ही तबाह कर दिया। जानकारी के मुताबिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.