लखनऊ, फरवरी 8 -- चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे सऊदी एयरलाइंस के विमान में 1.26 किलो सोना मिला। विमान की सफाई के दौरान कर्मचारियों को सीट के नीचे दो पैकेट में सोना मिला। घटना की जानकारी सीमा शुल्क विभाग के अफसरों को दी गई। अफसरों ने पहुंचकर सोने को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि यह सोना जेद्दा से रात 12:50 बजे लखनऊ पहुंची सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसवी-892 के भीतर सीटों के नीचे पड़ा था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने मौके पर यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी भी यात्री ने इन पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद पैकेटों की विधिवत तलाशी ली गई तो उनमें से कुल 1267.600 ग्राम शुद्ध सोना बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 95 लाख 71 हजार 743 रुपये आंकी गई है। चू...