गाजीपुर, जुलाई 18 -- मरदह। थाना क्षेत्र मरदह के ग्राम सभा सक्कापुर निवासी अर्जुन यादव की बीमारी के कारण सऊदी अरब में 30 अप्रैल को मृत्यु हो गयी थी। सऊदी अरब से शव को नहीं भेजा जा रहा था, जिससे परिजन परेशान थे। हालांकि परिजनों ने जनप्रतिनिधियों से शव को मंगवाने के लिए अपील किया था। हालांकि प्रयास के बाद 71 वें दिन पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचा। पत्नी सुमित्रा देवी ने बताया कि वर्ष 2024 के अगस्त में ड्यूटी के दौरान पति अर्जुन की तबियत खराब हो गयी थी। पत्नी एवं परिवार के लोगो ने तब उन्हें घर भेजने की गुहार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के यहां लगाई थी। लेकिन कोई लाभ नही हुआ। जिसके बाद 30 अप्रैल वर्ष 2025 को अर्जुन यादव की मृत्यु हो गयी। मृत्यु होने के बाद शव को वहीं पर रोक लिया गया था। बीते दो माह से परिवार के लोग राष्ट्रपति, प्र...