कौशाम्बी, फरवरी 8 -- सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए सैनी के नब्बे गांव निवासी संजय सरोज का शव रविवार सुबह 14वें दिन सऊदी अरब से घर पहुंचा। लाश देख परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। गमगीन माहौल में दिवंगत के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैनी थाना क्षेत्र के नब्बे मजरा डोरमा गांव का 48 वर्षीय संजय कुमार सरोज पुत्र झगड़ू सरोज पिछले करीब 10 वर्षों से सऊदी अरब के जेद्दा शहर में प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार करीब दो महीने पहले वह घर आया था और 16 दिसंबर को वापस चला गया था। 26 जनवरी को वहां सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दिवंगत की पत्नी कलावती व पुत्र सुलेंद्र ने शव को वतन मंगवाने के लिए विभिन्न स्तरों पर गुहार लगाई थी। तमाम कवायदों के बाद रविवार सुबह शव गांव पहु...