गिरडीह, फरवरी 22 -- डुमरी, प्रतिनिधि। सऊदी अरब से दुधपनिया के प्रवासी मजदूर विजय कुमार महतो का शव करीब चार माह बाद शनिवार को उसके घर पहुंचा। शव पहुंचते ही उसके घर पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। मृतक की पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के चीत्कार से वहां आये लोगों की आंखें भी नम थी। बाद में शव का अंतिम संस्कार जमुनिया नदी घाट में कर दिया गया। बताते चलें कि 15 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में पुलिस और अपराधियों के बीच हो रहे मुठभेड़ के दौरान गलती से पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 23 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। मुआवजा के बगैर परिजन द्वारा शव लेने की सहमति नहीं देने के कारण कई माह से विजय का शव भारत नहीं लाया जा सका था। बाद में सऊदी अरब से 14 फरवरी को उसका शव रांची लाया गया था। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.