शामली, जनवरी 2 -- देहात क्षेत्र के 30 वर्षीय उस्मान अब्बासी पुत्र रियाज अब्बासी का बीती रात सऊदी अरब में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह लगभग एक वर्ष से वहां राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। उस्मान की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उनके पीछे पत्नी व एक वर्षीय बेटी है। मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन युवक के शव का हिन्दुस्तान आने का इंतजार कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...