मोतिहारी, फरवरी 15 -- सुगौली। पंचायत सुकुल पाकड़ वार्ड संख्या 10 निवासी शौकत अली के पुत्र नुरुल होदा (40) की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते 6 तारीख को वह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी जान चली गई। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी अफसाना खातून और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चों का करुण क्रंदन देख ग्रामीण भी भावुक हो उठे। बताया जाता है कि नुरुल होदा लंबे समय से सऊदी अरब में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। मुखिया अशफाक आलम ने बताया कि घटना की सूचना के बाद से पूरे गांव में मातम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.