बिजनौर, जनवरी 31 -- सऊदी अरब में फैमिली ड्राइवर के रूप में काम कर रहे बिजनौर निवासी एक व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही बिजनौर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय मोहल्ला खत्रियान, बाहर वाली मस्जिद के पास रहने वाले नफीस अहमद (52) करीब दो साल से सऊदी अरब में फैमिली ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे। बताया जाता है कि नफीस अहमद रोज की तरह काम खत्म कर अपने कमरे पर लौटे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जो कुछ ही देर में बढ़ता चला गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। नफीस अहमद के निधन की सूचना परिजनों को मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-र...