अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- दुलहूपुर, संवाददाता। सऊदी अरब के अबहा में फंसे जिले के सभी मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो गई है। समाजसेवी आबिद हुसैन के लगातार प्रयासों से जिले के श्रमिक अपने घर लौट आए हैं। मजदूरों के वापस पहुंचने की खबर से परिजनों व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचे अंतिम जत्थे का आबिद हुसैन ने अपनी टीम के साथ स्वागत किया। वतन की मिट्टी पर कदम रखते ही मजदूरों के चेहरे खुशी से खिल उठे। परिजनों से फोन पर बात होते ही कई मजदूर भावुक भी हो गए। जिले के जो मजदूर सकुशल लौटे हैं, उनमें राम प्रीत व बलिराम अवसानपुर, फूलबदन नैपुरा, वीरेंद्र कुमार औरंगाबाद इल्तिफातगंज, राजेश कुमार इल्तिफातगंज, अजय चौहान व विजय बहादुर जहांगीरगंज, सूर्यभान व राधेश्याम अकबरपुर और प्रदीप राजभर अहिरौली खेमापुर शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.