मुरादाबाद, मार्च 19 -- सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर एक एजेंट ने एक लाख बीस हजार रुपए ऐंठ लिए। पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर के वार्ड नंबर 16 मोहल्ला नई बस्ती निवासी जीशान पुत्र मुस्तकीम ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने सऊदी अरब में उसके भाई इरशाद को अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपए का खर्च बताया। 15 अक्तूबर 2024 को रुपए लेकर उसने उसके भाई को सऊदी अरब भेज दिया। जहां पर उसके भाई को 14 घंटे मजदूरी पर काम करा रहे हैं,भाई को वापस बुलवाने की बात पर कोई भी नहीं सुन रहा है। पीड़ित ने भाई को वापस बुलवाने और रुपये दिलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.