मुरादाबाद, जनवरी 21 -- सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 2.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने मामा-भांजे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतूपुरा निवासी मोनिश अली ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही मुजफ्फर अली और मुजाहिद ने उससे संपर्क कर कहा कि उनका भांजा महताब अली, निवासी संगम विहार, दिल्ली, बेरोजगार युवकों को सऊदी अरब में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलवाने का कार्य करता है। आरोपियों ने 64 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों की बातों में आकर उसने 12 मई 2024 को महताब अली को गांव बुलाया। महताब अली ने सऊदी अर...