उन्नाव, फरवरी 8 -- मोहान। हसनगंज तहसील के भोगला गांव से होकर गुजरती सई नदी पर 55 मीटर लंबा पुल अब सफेद हाथी साबित हो रहा है। शासन ने मार्च 2024 तक पुल का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक पुल पर चढ़ने-उतरने के लिए एप्रोच रोड का मिट्टी भरान का काम नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों को दस किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। भोगला गांव से होकर गुजरने वाले लघुसेतु न बनने के कारण आदमपुर बरेठी, सत्ती दीन खेड़ा, फरहदपुर, कुबरी खेड़ा, शेखपुर बुजुर्ग, जसमंडा बब्बन, गिरिवर खेड़ा, असुरन खेड़ा सहित अन्य गांवों के हजारों ग्रामीणों को मोहान-सई नदी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। इससे किसानों को फसल ले जाने, बच्चों को स्कूल जाने और रोजमर्रा के कामकाज में काफी कठिनाई हो रही है। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं, जब कीचड़ भरे रास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.