प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 7 -- मां बेल्हा देवी धाम के सई तट पर बुधवार को वन कर्मियों की ओर से साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। वनकर्मियों ने सई नदी के पानी में घुसकर कचरा निकाला और उसे बोरे में भरकर पालिका कर्मियों को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया। अंत में धाम परिसर में गमलों में लगे दर्जन भर पौधों की साफ-सफाई की गई। मां बेल्हा देवी धाम के सई नदी तट पर बुधवार की सुबह वन विभाग के कर्मचारी विभाग से जुड़े सफाई कर्मियों के साथ पहुंचे। कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाकर तट पर बिखरी गंदगी और कूड़ा कचरा साफ किया। घाट से और पानी के अंदर से निकाला गया कचरा कर्मचारियों ने बोरे में भरकर नगरपालिका प्रशासन को सौंप दिया। इसके बाद मंदिर परिसर के गमलों में लगाए गए करीब दर्जनभर पौधों को भी साफ-सुथरा किया गया। टैक्सो नामिस्ट रूपेंद्र कुमार यादव ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.