कुशीनगर, फरवरी 7 -- कुशीनगर। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची को सही और अपडेट रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की जिले में स्थिति सामने आई है। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर यह काम अभी भी चल रहा है, लेकिन कई स्तरों पर देरी दिखाई दे रही है। जिले की खड्डा, पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा और रामकोला विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 लाख 71 हजार 672 नोटिस जारी किए जाने हैं, जिसमें से लगभग 1.50 लोगों को नोटिस दी जा चुकी है। हालांकि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा की तरफ से इसमें बड़ी राहत देते हुए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 10 अप्रैल को किए जाने की जानकारी दी गई है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी सात विधानसभा सीटों को मिलाकर कुल 5,71,672 नोटिस जेनरेट की जानी है। इसमें से 4 लाख 58 हजार 792...