रांची, दिसम्बर 13 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक बेड़ो प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित पड़हा मैदान में रविवार को आयोजित की जाएगी। वहीं मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जुगेश उरांव ने बताया कि बैठक में मांडर विधानसभा के बेड़ो, लापुंग, मांडर, चान्हो, इटकी और नरकोपी के आंदोलनकारी के साथ जिले के वरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। यह जानकारी संरक्षक धनंजय कुमार राय ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...