प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हालैंड हाल हॉस्टल में रविवार को साठ के दशक तक के पूर्व अंत:वासी एक मिलन समारोह में जुटे। दशकों बाद मिले दोस्तों ने न केवल पुरानी यादें ताजा कीं, बल्कि हॉस्टल के विकास के लिए संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से हुई। इसके बाद एल्युमिनाई एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन 'श्री हरिवंश राय बच्चन कक्ष' के रूप में किया गया। पूर्व सुरक्षा राजनयिक शांतनु मुखर्जी, डायसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मॉरिस एडगर दान तथा पूर्व आईजी व एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से अनावरण किया। समारोह में सुपर सीनियर भरत मानसिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सचिव सुधीर सिंह ने आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि बीते वर्षों में दो पूर्व छात्रों के ...