चम्पावत, मई 24 -- हल्द्वानी। संस्था श्री आनंद आश्रम ने अपना नौवां स्थापना दिवस बाबा नीब करौरी वृद्धाश्रम के प्रांगण में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड, सम्मान कार्यक्रम और भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष कनक चन्द ने संस्था के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट और कोषाध्यक्ष व्यवसायी भुवन चंद जोशी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट व पुष्पा भट्ट, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं संस्था के सदस्य नवीन चंद्र वर्मा, विशिष्ट अतिथि शांति भट्ट रहे। संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, आरती व भजन त्रिलोक जोशी एवं ग्रुप ने प्रस्तुत किए। उसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अधिवक्ता मनीष चन्द, हिम्मत सिंह बिष्ट, शुभम भट्ट, अनिता रावत, दीपक जोशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.