कौशाम्बी, फरवरी 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी से एक संस्था के खिलाफ लोगों ने शिकायत की है। आरोप लगाया है कि शिक्षा के नाम पर एक संस्था फर्जीवाड़ा कर रही है। बताया कि संस्था द्वारा ऐसे कई बच्चों का नामांकन और वेरिफिकेशन दिखाया गया, जो कभी संबंधित विद्यालयों में पढ़े ही नहीं। आरोप है कि विद्यालयों के मूल प्रवेश रजिस्टर और प्रधानाध्यापकों से सत्यापन कराने के बजाय संस्था के कर्मचारियों ने अपना अलग रजिस्टर तैयार कर कागजों में ही वेरिफिकेशन की औपचारिकता पूरी कर ली। डोर-टू-डोर सर्वे को लेकर भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शिकायत में कहा गया है कि जो बच्चे पहले से ही सरकारी और निजी विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत थे, उन्हें अनामांकित अथवा ड्रॉपआउट दिखा दिया गया। इससे न केवल सरकारी आंकड़ों को प्रभावित किया गया, बल्कि योजनाओं ...