शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- पुवायां। संकल्प जन सेवा संस्था ने शैलजा मैरिज लॉन में सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए जरूरतमंदों को कपड़े, खाद्य सामग्री और छाते वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन संस्था की सचिव प्रीती गुप्ता के आवास पर किया गया। संस्था की नगर अध्यक्ष रीता रानी गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचकर उनकी ज़रूरतें पूरी करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पहल कुछ राहत दे सकेगी। कार्यक्रम की संयोजिका प्रीती गुप्ता ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर महामंत्री दीप्ती गुप्ता, कोषाध्यक्ष मीनू गुप्ता, मीना गुप्ता, आभा गुप्ता, अनुपम गुप्ता व शिवानी गुप्ता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...